Kabaddi Cup 12 April 2026: आज पंजाब में कई बड़े कबड्डी टूर्नामेंट, जानें पूरी जानकारी

12 अप्रैल 2026 का दिन कबड्डी के दीवानों के लिए एक बड़े त्योहार जैसा है। आज पंजाब के कई हिस्सों में बड़े कबड्डी टूर्नामेंट हो रहे हैं, जहां सबसे अच्छी टीमें और मशहूर खिलाड़ी खेलेंगे। इन मैचों में बहुत सारे इनाम और कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। खेल के प्रशंसकों के लिए यह दिन बहुत रोमांचक होगा।

Punjab Kabaddi Tournament 2026
Live Kabaddi Match Today

पंजाब में आज कई बड़े कबड्डी टूर्नामेंट, जानें कहां क्या खास

आज पंजाब के कई इलाकों में कबड्डी कप आयोजित किए जा रहे हैं। मडियाणी, प्रतापपुरा, बधनी खुर्द, प्रभात और गुरदासपुर जैसे स्थानों पर अलग-अलग टूर्नामेंट हो रहे हैं। हर एक टूर्नामेंट में अपनी विशेषता है और टॉप खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले दिलचस्प होने वाले हैं।

मडियाणी में एक टूर्नामेंट आयोजित किया जारहा है, जिसमें 70 किलोग्राम और 55 किलोग्राम की कैटेगरी में मुकाबले होंगे। यहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतापपुरा मेएक ओपन टूर्नामेंट रखा गया है, जिसमें पहले स्थान के लिए 31,000 रुपये  और दूसरे स्थान के लिए 21,000 रुपयेका इनाम रखा गया है। कई प्रसिद्ध क्लब जैसे बाबा सैन भगता और चीमा कबड्डी क्लब इसमें भाग ले रहे हैं।

बधनी खुर्द का टूर्नामेंट भी चर्चा में है, जहां पहले स्थानके लिए 61,000 रुपये का इनाम रखा गया है। यहां अंबे टीम , टार्जन और बुलेट जैसे स्टार खिलाड़ियों के खेलने की संभावना है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक बन जाएंगे। प्रभात में 12 टीमों के बीच मुकाबले होंगे, जिसमें पहले स्थान के लिए 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। यह आज के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : Asian Games 2026: Team India Kabaddi Probables List – Pawan Sehrawat से Bharat Hooda तक पूरी टीम

इनाम राशि और टॉप खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ा मुकाबलों का रोमांच

कबड्डी कप 12 अप्रैल 2026 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पुरस्कार राशि और खिलाड़ियों का स्तर है। गुरदासपुर में आयोजित टूर्नामेंट में एक लाख रुपये का पहला और 75,000 रुपये का दूसरा पुरस्कार रखा गया है। यहां नानकसर, बाबा नामदेव और बाबा बुद्धा जी जैसे बड़े क्लबों के बीच मुकाबले होंगे।

सबसे बड़ा आकर्षण निक्के घुम्मण का सुपर कबड्डी कप है,जहां 1.5 लाख रुपये का पहला और 1.25 लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार रखा गया है। इस टूर्नामेंट में गुरदित्त, अंबे, भीम और टार्जन जैसे बड़े खिलाड़ी मैदान मे उतर सकते हैं। ऐसेमें दर्शकों को हाई-एनर्जी और जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

इसके अलावा कई अन्य टूर्नामेंट में भी बड़े खिलाड़ियों की एंट्री की खबर है। अर्श सुल्तान, अमृत , बिल्ला और लख्खा जैसे खिलाड़ी आज अलग-अलग मैदानों में अपना जलवा दिखा सकते हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबलों का स्तर काफी ऊंचा हो जाता है और दर्शकों का उत्साह भी दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़े :PKL Season 13 Starting Date: कब शुरू होगा प्रो कबड्डी का नया सीजन? जानिए ग्राउंड रिपोर्ट और लेटेस्ट अपडेट

कबड्डी का बढ़ता क्रेज और भविष्य के बड़े संकेत

आज के दिन हो रहे ये सभी टूर्नामेट यह साबित करते हैं कि कबड्डी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। पंजाब में  कबड्डी सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक जुनून बन चुका है। गांव-गांव में होने वाले इन टूर्नामेंट्स में हजारों दर्शक पहुंचते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं।

खास बात यह भी है कि कई विदेशी खिलाड़ी भी अब पंजाब लौट रहे है , जिससे खेल का स्तर इंटरनेशनल होता जा रहा है। इससे आने वाले समय में कबड्डी को और अधिक पहचान मिलने की उम्मीद है।

कबड्डी कप जैसे इवेंट्स  न केवल खिलाड़ियों को बड़ा मंच देते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को भी इस खेल की ओर आकर्षित करते हैं। इससे नए टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और भारत की पारंपरिक खेल संस्कृति भी मजबूत होती है।

Leave a Comment