2026 फीफा विश्व कप FIFA World Cup 2026 के समापन के बाद फीफा द्वारा जारी की गई ताज़ा वर्ल्ड रैंकिंग्स में मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने नया इतिहास रच दिया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, morocco fifa world ranking छलांग लगाकर वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुँच गई है। 1993 में फीफा रैंकिंग प्रणाली की शुरुआत के बाद से यह मोरक्को फुटबॉल टीम का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वोच्च स्थान है। टूर्नामेंट के दौरान क्वार्टर फाइनल तक का शानदार सफर तय करने वाली Atlas Lions ने अपनी world ranking में जबरदस्त सुधार दर्ज किया है।

2026 विश्व कप के बाद Morocco FIFA World Ranking में आया उछाल
फीफा रैंकिंग में हुए इसबड़े बदलाव का सबसे ज्यादा श्रेय मोरक्को को जाता है, जिसने 2026 फीफा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में मोरक्को ने कुल 48.89 रैंकिंग अंक हासिल किए, जिससे उनके कुल अंक 1,803.99 हो गए हैं।
इस बढ़त के साथ, मोरक्को ने दुनिया की बड़ी फुटबॉल टीमों को पीछे छोड़ दिया है। नए मोरक्को फीफा विश्व रैकिंग में, मोरक्को अब पुर्तगाल, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, और मेक्सिको जैसी पुरानी चैंपियन टीमों से ऊपर है। मोरक्को अब ब्राजील से बस एक अंक पीछे है, जो 5वें स्थान पर है और इसके 1,804.92 अंक हैं।
अफ्रीका में नंबर-1 बनी मोरक्को
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मोरक्को का प्रभुत्व बना हुआ है, साथ ही अफ्रीकी महाद्वीप में भी इसका दबदबा कायम है। मोरक्को की सर्वोच्च रैंकिंग ने इसे पूरे अफ्रीका महाद्वीप में शीर्ष स्थान पर बनाए रखा है।
अफ्रीका की अन्य प्रमुख टीमों की रैंकिंग इस प्रकार है:
- मोरक्को: विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर है, जो अफ्रीका में पहले स्थान पर है।
- सेनेगल: विश्व रैंकिंग में अठारहवें स्थान पर है, जिसमें तीन स्थान का नुकसान हुआ है।
- मिस्र: विश्व रैंकिंग में चौबीसवें स्थान पर है, जिसमें पांच स्थान की बढ़त हासिल की है।
- नाइजीरिया: विश्व रैंकिंग में छब्बीसवें स्थान पर है।
- अल्जीरिया: विश्व रैंकिंग में उनतीसवें स्थान पर है।
इस तरह, मोरक्को की रैंकिंग ने न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अफ्रीकी और अरब फुटबॉल जगत के लिए एक नया मानक भी स्थापित किया है।
टॉप-10 टीमों की ताज़ा फीफा वर्ल्ड रैंकिंग सूची (July 2026)
| Rank | Team | Change | Points |
|---|---|---|---|
| 1 | स्पेन (Spain) | +1 | 1,995.98 |
| 2 | अर्जेंटीना (Argentina) | -1 | 1,970.37 |
| 3 | फ्रांस (France) | – | 1,948.97 |
| 4 | इंग्लैंड (England) | – | 1,922.83 |
| 5 | ब्राजील (Brazil) | +1 | 1,804.92 |
| 6 | मोरक्को (Morocco) | +1 | 1,803.99 |
| 7 | पुर्तगाल (Portugal) | -2 | 1,787.85 |
| 8 | बेल्जियम (Belgium) | -1 | 1,778.36 |
| 9 | नीदरलैंड्स (Netherlands) | -1 | 1,775.54 |
| 10 | मेक्सिको (Mexico) | +4 | 1,754.30 |
मोरक्को की इस ऐतिहासिक सफलता के मुख्य कारण
वर्ष 2010 में, मोरक्को की टीम विश्व रैंकिंग में 95वें स्थान पर गिर गई थी। लेकिन पिछले एक दशक में, एक व्यवस्थित रणनीति और दीर्घकालिक ट्रेनिंग मॉडल की बदौलत, मोरक्को की टीम आज विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुँच गई है।
विश्व कप 2026 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने के दौरान, मोरक्को ने नीदरलैंड्स और कनाडा जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार जीत दर्जकी। इस दौरान, उनकी विश्व स्तरीय रक्षात्मक पंक्ति ने अपना जौहर दिखाया, जिसमें यूरोपीय लीग्स में खेलने वाले प्रमुख खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़े : Pro Kabaddi Season 13 Auction & Retention Updates: जानिए कब लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, कौन होगा रीटेन?
मोरक्को कीटीम ने क्वालिफायर्स और अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडली मैचों में लगातार बड़ी टीमों को हराया, जिससे उनकी रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ। यह निरंतर फॉर्म और रक्षात्मक स्थिरता मोरक्को को विश्व रैंकिंग में ऊपर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भविष्य की चुनौतियाँ और अगला अपडेट
फीफा ने आधिकारिक तौरपर पुष्टि कर दी है, कि अंतर्राष्ट्रीय मैचों की अगली सीरीज के बाद रैंकिंग का अगला अपडेट 7 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। मोरक्को के सामने अब अपनी वर्तमान 6वीं स्थिति को बनाए रखने और शीर्ष-5 टीमों को पीछे छोड़ने की बड़ी चुनौती होगी , जिसमें विशेष रूप से ब्राजील शामिल है। मोरक्को का प्रदर्शन जिस गति से बेहतर हो रहा है, यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वर्षों में मोरक्को फीफा विश्व रैंकिंग में टॉप-3 की दौड़ में शामिल हो सकती है।





