
आर्थर रिंडरकनेच कौन हैं? शुरुआती जीवन और परिचय
आर्थर रिंडरकनेच (Arthur Rinderknech) फ्रांस के एक प्रसिद्ध पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। वह अपने लंबे कद, शक्तिशाली सर्विस और आक्रामक खेल शैली के लिए जाने जाते हैं। टेनिस की दुनिया में फ्रांस के कई दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं, और उन्हीं में से एक नाम हैं आर्थर रिंडरकनेच (Arthur Rinderknech)। 23 जुलाई 1995 को फ्रांस के गासिन शहर में जन्मे ,आर्थर ने अपनी दमदार सर्विस और आक्रामक खेल के दम पर ATP टूर पर खासी पहचान बनाई है। अगर आप सर्च कर रहे हैं “Arthur Rinderknech biography in Hindi” या “आर्थर रिंडरकनेच कौन हैं”, तो यह लेख आपके लिए ही है। 1.96 मीटर लंबे इस खिलाड़ी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और आज वह फ्रांस के टॉप टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं
रिंडरकनेच ने बचपन में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उनकी माँ वर्जिनी पैके ट भी एक पूर्व पेशेवर टेनिस, खिलाड़ी रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें बचपन से ही टेनिस का अच्छा माहौल मिला। आर्थर ने अमेरिका की टेक्सास एएंडएम यूनिवर्सिटी से कॉलेज टे निस खेली, जहां उन्होंने NCAA चैंपियनशिप में कमाल किया। 2018 में ATP टूर पर एंट्री के बाद वे फ्रांस के टॉप सिंगल्स प्लेयर बन गए। ऊँचाई ल गभग 1.96 मीटर (6 फीट 5 इंच) है, जो उन्हें सर्विस और नेट गेम में काफी फायदा देती है।
प्रोफेशनल करियर और प्रमुख उपलब्धियां
1.96 मीटर (6 फीट 5 इंच) की लंबाई आर्थर की सबसे बड़ी ताकत है . उनकी दमदार सर्विस उनका सबसे घातक हथियार है। वह तेज रफ्तार सर्विस के साथ-साथ स्लाइस और स्पि न का भी बखूबी इस्तेमाल करते हैं। उनका पसंदीदा शॉट फोरहैंड ,है और वह हार्ड कोर्ट पर खेलना ज्यादा पसंद करते हैं . वह दाएं हाथ से खेलते हैं और उनका बैकहैंड दो हाथों से होता है .उनके करियर का सबसे यादगार , पल 2025 शंघाई मास्टर्स (Shanghai Masters) रहा, जहाँ उन्होंने अपने चचेरे भाई वैलेंटाइन वेचेरोट के खिलाफ फाइनल खेलकर इतिहास रचा। उन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव और डेनियल मेदवेदेव जैसे दुनिया के टॉप-5 खिलाड़ियों को हराकर अपनी काबिलियत साबित की है।
आर्थर के बचपन के आदर्श जुआन कार्लोस फरेरो थे . हाल के वर्षों में वह जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से काफी प्रेरित रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “डेल , पोट्रो मेरे पसंदीदा खिलाड़ी थे। इतने लंबे होने के बावजूद उनके मूवमेंट का तरीका और फोरहैंड की ताकत – मैं उन्हीं की तरह खेलने की कोशिश करता हूं”आर्थर की सबसे बड़ी खूबी है उनकी मानसिक मजबूती। गिजोन ओपन 2022 में पाब्लो कैरेनो बुस्टा के खिलाफ 9 मैच पॉइंट बचाकर जीत हासिल करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है . वह खुद को “लगातार मेहनत करने वाला” और “परफेक्शनिस्ट” बताते हैं . उनके पूर्व कोच सेबेस्टियन विलेट से मिली सीख – ‘द ऑरेंज थ्योरी’ (धैर्य रखो, पूर्णता की जल्दी मत करो) को वह आज भी याद करते हैं .
- जन्म: 23 जुलाई 1995
- देश: फ्रांस
- हाइट: 1.96 मीटर
- प्रोफेशनल डेब्यू: 2018
- करियर हाई रैंकिंग: विश्व नंबर 26
- ग्रैंड स्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन:
-US Open 2025 – चौथा दौर
-Wimbledon 2025 – तीसरा दौर
शंघाई मास्टर्स 2025, जब दो चचेरे भाई आमने-सामने हुए.
यह भी पढ़े : Nitin Kumar Dhankhar Biography in Hindi: झज्जर के इस रेडर ने PKL में मचाया धमाल
आर्थर रिंडरकनेच की ATP रैंकिंग और आंकड़े
रिंडरकनेच ने 12 जनवरी 2026 को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड नंबर 26 रैंकिंग हासिल की। यह उपलब्धि बताती है कि वह दुनिया के टॉप-30 टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं . वह फ्रांस के नंबर 1 सिंगल्स खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनके नाम कई एटीपी चैलेंजर खिताब हैं और ग्रैंड स्लैम में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2025 यूएस ओपन (US Open) के चौथे दौर तक पहुंचना रहा है। आर्थर ।। 2018 में पेशेवर करियर शुरू करने वाले आर्थर ने महज 8 साल में यह मुकाम हासिल किया। अक्टूबर 2022 में वह फ्रांस के नंबर 1 सिंगल्स खिलाड़ी भी बने , जो उनके करियर का अहम पड़ाव था। आर्थर के नाम 6 ATP चैलेंजर खिताब दर्ज हैं । उन्होंने रेन्नेस (2020), कैलगरी (2020), इस्तांबुल (2021), पॉज़्नान (2022), ज़ुग (2023) और लिले (2024) में ये खिताब जीते । ये जीत उनके करियर की नींव मानी जाती हैं। डबल्स में उनके ना म 3 चैलेंजर खिताब भी हैं ।
ग्रैंड स्लैम में आर्थर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2025 यूएस ओपन का चौथा दौर (प्री- क्वार्टरफाइनल) रहा । उन्होंने तीसरे दौर में दुनिया के 1 5वें नंबर के खिलाड़ी लॉरेंजो मुसेट्टी को हराया था । विंबलडन 2025 में वह तीसरे दौर तक पहुंचे। उनकी कुल करियर प्राइज मनी $6.44 मिलियन डॉलर से अधिक है और उन्होंने एटीपी टूर पर 100 से ज्यादा मैच जीते हैं । यह भीपढे : India vs New Zealand Live Score T20 World Cup 2026 Final: Toss Update, Playing 11, Live Updates
व्यक्तिगत जीवन और टेनिस परिवार
आर्थर रिंडरकनेच का पूरा परिवार टेनिस से गहराई से जुड़ा है। उनकी माँ वर्जिनी पाकेट पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रही हैं और WTA में 208वीं रैंकिंग हासिल कर चुकी थीं । उनके पिता पास्कल पेरिस में एक टेनिस क्लब चलाते हैं। उनकी तीन बहनें हैं – मथिल्डे, जूली और फ्लोर । आर्थर ने 6 साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू किया था ।
आर्थर के तीन चचेरे भाई भी टेनिस खिलाड़ी हैं । वैलेंटाइन वेचेरोट मोनाको के लिए खेलते हैं और 2025 शंघाई मास्टर्स के चैंपियन बने । बेंजामिन बैलेरेट भी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। टेनिस खिलाड़ी क्लो ,पाकेट भी उनकी रिश्तेदार हैं । शंघाई मास्टर्स 2025 का फाइनल, इस परिवार के लिए ऐतिहासिक रहा, जब आर्थर और वैलेंटाइन आमने-सामने हुए ।
आर्थर ने हॉर्टेंस बोशर से शादी की है, जो उनकी कॉलेज टीम की साथी रही हैं । दोनों ने मई 2025 में फ्रांस में, शादी की । फिलहाल उनके कोई बच्चे नहीं हैं । टेनिस के अलावा आर्थर फ्रेंच फुटबॉल क्लब ‘एएस सेंट-एटिएन’ के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और NBA टीम मियामी हीट को भी फॉलो करते हैं ।




