पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। Pakistan vs Bangladesh match में 111 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने केवल 15.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम 110 रन पर ही सिमट गई।

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड: बांग्लादेश की शानदार जीत, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा
आज का यह मैच देखकर हर भारतीय को मजा आगया होगा , ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया है। इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत उ म्मीद के मुताबिक नहीं रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई और मिडिल ऑर्डर भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। पाकिस्तान की टीम जब मैदान पर उतरी तो उम्मीद थी कि एक बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने उनकी एक न चलने दी। फहीम अशरफ और मोहम्मद हारिस जैसे खिलाड़ी सस्ते, में पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.3 ओवर में 110 रन बनाकर ढेर हो गई। 111 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने केवल 15.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
आज बांग्ला देश की टीम ने शानदार परफॉर्मेंश किया है पाकिशतानके साथ। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने सूझबूझ से काम लिया। आज फिर एक बार पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक फ्लॉप रही । कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और पाकिस्तान को जल्दी ढेर कर दिया। पाकिस्तानी बल्लेबाज पिच को समझ नहीं पाए और बड़े शॉट खेलने की कोशिश में आउट होते चले गए। फहीम अशरफ और मोहम्मद हारिस जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.3 ओवर में 110 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने सूझबूझ से काम लिया। बांग्लादेश ने केवल 3 विकेट खोकर 112 रन बना लिए और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
बड़ी उम्मीद के साथ आये पाकीष्टनि क्रिकेटर्स को खली हाथ ही यहासे लौटना पड़ा। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन माज सदाकत ने बनाए, जिन्होंने 31 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा आगा सलमान ने 19, इरफान खान ने 15 और मोहम्मद हारिस ने 12 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, शाकिब मौलाना ने 2 विकेट और मेहदी हसन ने 2 विकेट लिए।
Parvez Hossain Emon की तूफानी फिफ्टी: मीरपुर में चला बांग्लादेशी ओपनर का जादू
बांग्लादेश की जीत के असली हीरो रहे परवेज हुसैन इमोन।जब पाकिस्तान के गेंदबाज सलमान मिर्जा ने शुरुआती झटके देकर मैच में वापसी की कोशिश की, तब इमोन ने ही पारी को संभाला। उनकी बल्लेबाजी में वो कॉन्फिडेंस दिखा जो एक टॉप क्लास ओपनर में होना चाहिए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 55 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और शानदार 55 रनों की पारी खेली।
इमोन ने अपनी इस पारी में कई बेहतरीन छक्के लगाए, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस झूम उठे । उन्हें इस मैच के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। जबकि तौहीद ह्रदोय ने 27 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने अपने डेब्यू मैच में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा अब्बास अफरीदी ने 1 विकेट लिया।इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। बांग्लादेशी स्पिनर्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया।
यह भी पढ़े : India vs New Zealand Live Score T20 World Cup 2026 Final: Toss Update, Playing 11, Live Updates
Pakistan vs Bangladesh Match Highlights: सलमान मिर्जा का शानदार डेब्यू पर हारिस की बड़ी गलती
में आपको इस मैच की वह टॉप बाटे बताऊंगा जो की आपको बड़ी रोमांचक लगे गई। पाकिस्तान के लिए इस मैच में अगर कुछ पॉजिटिव रहा, तो वो था सलमान मिर्जा का डेब्यू। अपना पहला मैच खेल रहे इस युवा गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 3 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 बड़े विकेट झटके, जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया था। उन्होंने लिटन दास और शाकिब मौलाना को आउट किया।
सिर्फ 110 रन डिफेंड कर रहे होते हैं, तो आपको ‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी’ फील्डिंग की जरूरत होती है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने तो अपनी तरफ से जोर लगाया, लेकिन फील्डर्स के ढीले रवैये ने पाकिस्तान की हार तय कर दी। विकेटकीपर मोहम्मद हारिस के लिए यह मैच भुलाने जैसा रहा। हारिस ने मैच के दौरान दो बेहद आसान कैच छोड़े, जिसने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहला कैच उन्होंने इमोन का छोड़ा और दूसरा ह्रदोय का। अगर वो कैच पकड़ लिए जाते, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। सलमान मिर्जा की मेहनत पर हारिस की गलतियों ने पानी फेर दिया। मैच के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने भी माना कि 110 रन डिफेंड करने के लिए फील्डिंग का साथ मिलना बहुत जरूरी था, जो आज नहीं मिला।





