Asian Games 2026: Team India Kabaddi Probables List – Pawan Sehrawat से Bharat Hooda तक पूरी टीम

Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया की तैयारी शुरू

 दोस्तों (Asian Games 2026) एशियन गेम्स 2026 को लेकर भारतीय कबड्डी टीम ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, इस कबड्डी में अभ्यास शिविर के लिए संभवित खिलाड़ियों की सूची सामने आ चुकी है दोस्तो इस सूची मे  पुराने अनुभव खिलाड़ियों को भी साथ ले लिया गया है काई नए और युवा चेहरे को भी शामिल किया गया है। 

इस बार देखा जाए तो टीम का कॉम्बिनेशन काफी सोच समझ कर बनाया गया है। कोचिंग स्टाफ चाहता है कि अनुभव और युवा जोश दोनों का सही बैलेंस बनाकर इस टीम को बनाया जाए,ताकि मैदान में टीम हर स्थिति के साथ खड़ा रहे और हर गंभीर स्थिति को संभाल भी सके।

Asian Games 2026 Kabaddi Team India

स्टार रेडर्स पर टिकी रहेंगी उम्मीदें

हम अगर ट्रेडिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो इस बार यह टीम बेहद ही मजबूत नजर आ रही है।  पवन सेहरावत एक बार फिर टीम के सबसे बड़े हथियार माने जाएंगे।  उनकी आक्रामक रीडिंग और मैच पलटने की क्षमता किसी से छुपी नहीं है, हर कोई उनकी परफॉर्मेस को जानता है।इस बार भी सबको उम्मीद है कि वह हर बार की तरह भारत को जिताएंगे।  

उनके अलावा आशु मलिक और नवीन कुमार गोयत जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। नवीन कुमार को तो “नवीन एक्सप्रेस” भी कहा जाता है, क्योंकि वो लगातार पॉइंट्स निकालने में माहिर हैं।

और एक बार टीम पर नजर घुमाई जाए तो उनके अलावा आशु मलिक और नवीन कुमार गोयत जैसे खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल किए गए हैं।  नवीन कुमार को तो नवीन एक्सप्रेस भी कहा जाता है क्योंकि वह लगातार पॉइंट्स निकालने में माहिर है।  ये तीनों खिलाड़ी अगर फॉर्म में रहे, तो सामने वाली टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। और ऐसे ही और भी खिलाड़ियों को इस टीम में चुना गया है ।

 

पवन सेहरावत (Pawan Sehrawat)
आशु मलिक (Ashu Malik)
नवीन कुमार गोयत (Naveen Kumar Goyat)
देवांक दलाल (Devank Dalal)
पंकज मोहिते (Pankaj Mohite)
सचिन तंवर (Sachin Tanwar)
अयान लोचाब (Ayan Lochab)
भरत हुड्डा (Bharat Hooda)
भवानी राजपूत (Bhavani Rajput)
अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal)
अजीत चौहान (Ajit Chouhan)
शिवम पात्रे (Sivam Patre)
विजय मलिक (Vijay Malik)
जयेश महाजन (Jayesh Mahajan)
असलम इनामदार (Aslam Inamdar)
अंकित जगलान (Ankit Jaglan)

डिफेंस और ऑलराउंडर्स से मिलेगी मजबूती

आप सबको पता है की कबड्डी में सिर्फ रेडिंग ही नहीं, बल्कि डिफेंस भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।  इस बार टीम में भरत हुड्डा, पंकज मोहिते और सचिन तंवर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।  जो डिफेंस और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बेहद ही जाने जाते हैं। 

इन खिलाड़ियों की खास बात यह है कि ये दबाव में भी अच्छा खेलते हैं। बड़े मैचों में यही अनुभव टीम के काम आता है। और जब बहुत ही मुश्किल स्थिति हो तब यह खिलाड़ी बेहद ही शांति से अपना बेस्ट परफॉर्म देते हैं जिससे कि टीम को बेहद ही फायदा मिलता है।

यह भी पढ़े : UPKL Season 2: Masters of the All-Out – किन टीमों ने मचाया धमाल?

साथ ही अयान लोचाब, देवांक दलाल और भवानी राजपूत जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम में जगह बना चुके हैं। इनसे उम्मीद है कि ये आने वाले समय में टीम के लिए नए सितारे साबित होंगे।

और बात करें हमारे कुछ ऐसे खिलाड़ी की जोकी  कुछ नए चेहरे भी है, अयान लोचाब, देवांक दलाल और भवानी राजपूत जैसे युवा खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल किए गए हैं उनकी फुर्ती को देखते हुए उन्हें एक उम्मीद से इस टीम में शामिल किया गया है कि वह बेहतरीन परफॉर्म करेंगे ।

यह भी पढ़े : Nitin Kumar Dhankhar Biography in Hindi: झज्जर के इस रेडर ने PKL में मचाया धमाल

फाइनल टीम के लिए होगी कड़ी टक्कर

अब जितने भी खिलाड़ीPractice camp में शामिल है उनके साथ बड़ा ही कड़ा मुकाबला शुरू होगा । हर खिलाड़ी चाहेगा कि मैं भी इस टीम में शामिल हो जाओ और हर खिलाड़ी यह कोशिश करेगा कि वह अपना बेस्ट से बेस्ट परफॉर्म दे। अजित चौहान, शिवम पात्रे, विजय मलिक, जयेश महाजन, असलम इनामदार और अंकित जगलान जैसे खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। 

कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों की फिटनेस, फॉर्म और टीम में फिट होने की क्षमता को देखकर ही फाइनल टीम चुनेगा।

अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो इस बार टीम इंडिया काफी संतुलित और मजबूत नजर आ रही है। अगर सब कुछ सही रहा, तो Asian Games 2026 में भारत फिर से गोल्ड मेडल जीत सकता है।

Leave a Comment