Yuva All Stars Championship 2025, Haridwar – कबड्डी के आधिकारिक नियम

कबड्डी प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर!

नमस्कार दोस्तों आप कई दिनों से कबड्डी के सारे नियम जानना चाह रहे होंगे हिंदी में लेकिन आपको कहीं पर भी हिंदी में यह पोस्ट नहीं मिलेगा की कबड्डी के सारे रूल्स कितने हैं और कौन-कौन से नियम है तो लिए हम अपनी इस पोस्ट में समझते हैं एक-एक नियम को।    और मैं आपको बताना चाहूंगा कि यहां पर मैंने एक पीडीएफ दी है जो की 100% ओरिजिनल है जो कबड्डी के रूल्स को दर्शाती है। यह पीडीएफ मैंने एक यूआरएल दिया है वहां से आपको देखनी होगी जो की कबड्डी की ऑफिशल वेबसाइट है.

दोस्तों अगर आप कबड्डी के वह नियम ढूंढ रहे हैं क्योंकि प्रो कबड्डी में खेली जाती है जो बड़ी-बड़ी टूर्नामेंट होती है बड़े-बड़े cuap खेले जाते हैं उसमें होती है तो मैं अपने होम{HOME} पेज पर एक ऑफिशियल यूआरएल दिया है, जहां से आप डायरेक्ट उसे PDF पर जाएंगे जो प्रो कबड्डी की ऑफिशल वेबसाइट पर पीडीएफ है।औरवह कबड्डी क्यों सारे नियमों को डिटेल टू बाय डिटेल स्टेप बाय स्टेप हर नियम को समझती है। और मैं यहां पर भी उसे यूआरएल का लिंक दे रहा हूं जो डायरेक्ट आपको पीडीएफ पर ले जाता है। [ ALL RULS KUBDDI PDF]

 

हरिद्वार में आयोजित होने जा रहा है Yuva All Stars Championship 2025, जिसमें भारत के युवा खिलाड़ी मैदान पर दमखम दिखाएंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मैच निम्नलिखित कबड्डी नियमों के अनुसार खेले जाएंगे।

ALL KABDDI RULS HINDI
[ ALL RULS KUBDDI PDF] pkl

ऑल कबड्डी रूल्स इन हिंदी । खेल का मैदान (Play Field)

यहां से हम जानेंगे कि युवा ऑल स्टेट्स चैंपियंस 2025 में क्या-क्या नियम रहने वाले हैं।

  • मैच सिंथेटिक ग्राउंड (Kabaddi Mat) या मुलायम मिट्टी के मैदान पर खेले जाएंगे।
  • मैट की मोटाई 25mm से 40mm होगी, जो जापानी सिंथेटिक रबर + EVA (Ethylene Vinyl Acetate) से बनी होगी।
  • मैदान का आकार 20×20 मीटर होना चाहिए, न्यूनतम 17×18 मीटर।
  • पुरुष वर्ग के लिए खेल क्षेत्र 13×10 मीटर का होगा।

मुख्य रेखाएँ व क्षेत्र:

  • सीमा रेखा (Boundaries): चारों ओर 3-5 सेमी चौड़ी रेखाएँ।
  • लॉबी (Lobby): मैदान के दोनों किनारों पर 1
  • मीटर चौड़ा क्षेत्र।
  • मिड लाइन: मैदान को दो हिस्सों में बाँटने वाली क्षैतिज रेखा।
  • बॉल्क लाइन: मिड लाइन से 3.75 मीटर दूरी पर।
  • बोनस लाइन: बॉल्क लाइन से 1 मीटर आगे।

भागीदारी के नियम (Participation Criteria)

आयु सीमा:

  • प्रत्येक टीम में अधिकतम 2 खिलाड़ी 25 वर्ष से कम (1 जनवरी 2002 – 31 मार्च 2000 के बीच जन्म) हो सकते हैं।
  • शेष सभी खिलाड़ी 23 वर्ष से कम आयु के होने चाहिए।
  • केवल वे खिलाड़ी जो Yuva Kabaddi Series 2024 (Edition 11) में खेल चुके हैं, पात्र होंगे।

आयु प्रमाणपत्र के लिए स्वीकार्य दस्तावेज़:

  • पासपोर्ट / आधार कार्ड
  • नगर परिषद या नगरपालिका द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर कार्ड

वजन सीमा:

  • अधिकतम वजन 85 किलोग्राम तक के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
  • वजन जांच जूरी की उपस्थिति में की जाएगी और इसमें कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

अन्य शर्तें

रेलवे, सर्विसेज़, ONGC जैसे संगठनों में कार्यरत खिलाड़ी तभी खेल सकेंगे जब वे अपने विभाग से NOC (No Objection Certificate) प्रस्तुत करें।

खेल की परिभाषाएँ (Terminologies)

शब्द
अर्थ
चैंट (Chant)“कबड्डी” शब्द का लगातार उच्चारण करते हुए रेड करना।
रेड (Raid)जब रेडर विपक्षी क्षेत्र में जाकर आक्रमण करता है।
रेडर (Raider)जो खिलाड़ी विपक्षी क्षेत्र में रेड करने जाता है।
डिफेंडर (Defender)विपक्षी टीम के खिलाड़ी जो रेडर को रोकते हैं।
कैच (Catch)जब डिफेंडर रेडर को पकड़कर अपनी आधी में रोकते हैं।
ऑल आउट (All Out)जब पूरी विपक्षी टीम आउट हो जाती है — 2 अतिरिक्त अंक मिलते हैं।
डू ऑर डाई रेड (Do or Die Raid)लगातार दो खाली रेड के बाद तीसरी रेड को कहा जाता है।
सुपर टैकल (Super Tackle)जब 3 या उससे कम डिफेंडर रेडर को आउट करें।

खेल के नियम (Rules of Play)

  1. टॉस जीतने वाली टीम रेड या कोर्ट चुन सकती है।
  2. हाफ टाइम के बाद पक्ष बदल दिए जाएंगे।
  3. खिलाड़ी अगर सीमा रेखा से बाहर जाता है तो “आउट” माना जाएगा।
  4. यदि रेडर बॉल्क लाइन पार नहीं करता तो वह आउट होगा।
  5. एक समय में केवल एक ही रेडर विपक्षी क्षेत्र में जा सकता है।
  6. रेड शुरू करने के लिए अधिकतम 5 सेकंड का समय।
  7. हर रेड 30 सेकंड के भीतर पूरी करनी होगी।

मैच और समय नियम (Match Rules)

  • हर मैच की अवधि 40 मिनट (प्रत्येक हाफ 20 मिनट)।
  • प्रत्येक टीम को हर हाफ में 1 टाइमआउट (30 सेकंड) मिलेगा।
  • प्लेऑफ मैच टाई होने पर एक्स्ट्रा टाइम (2×3 मिनट) खेला जाएगा।
  • फिर भी टाई होने पर 5-5 रेड फॉर्मेट और अंत में गोल्डन रेड होगी।

सब्स्टीट्यूशन (Substitutions)

  • हर टीम को अधिकतम 5 सब्स्टीट्यूशन कॉइन दिए जाएंगे।
  • मिड-गेम में सब्स्टीट्यूशन केवल रेफरी की अनुमति से होगा।
  • आधे समय में (हाफ टाइम) सब्स्टीट्यूशन बिना कॉइन के किया जा सकता है।

पॉइंट्स सिस्टम (Points Table)

जीत का अंतर
विजेता टीम

हारने वाली टीम
7 अंकों से अधिक6 अंक
0 अंक
7 या उससे कम5 अंक1 अंक
टाई3 अंक3 अंक

टाई ब्रेकर क्रम:

  1. जीत प्रतिशत
  2. स्कोर डिफरेंस
  3. कुल अंक
  4. ऑल आउट की संख्या
  5. कम से कम ऑल आउट दिए
  6. टॉस

कोच कंसल्टेशन (Coach Consultation)

हर टीम को प्रत्येक हाफ में 3 बार (कुल 6 बार) कोच कंसल्टेशन की अनुमति होगी।
कोच केवल अपने रेड के दौरान खिलाड़ियों से बात कर सकते हैं।
डिफेंस के समय कोच से बातचीत करना वर्जित है।

कार्ड सिस्टम (Card Rules)

कार्डदंड
ग्रीन कार्डचेतावनी
येलो कार्ड2 मिनट सस्पेंशन + विपक्षी टीम को 1 अंक
रेड कार्डवर्तमान व अगला मैच खेलने से प्रतिबंध
  • दो येलो कार्ड = एक रेड कार्ड। पांच ग्रीन कार्ड = एक रेड कार्ड।

डोपिंग नियम

  • टूर्नामेंट में रैंडम डोप टेस्ट किए जाएंगे।
  • दोषी पाए गए खिलाड़ी को 3 वर्ष का प्रतिबंध मिलेगा।

KEYWORDS

कबड्डी नियम 2025,Kabaddi Rules in hindi,कबड्डी के नियम,Yuva All Stars Kabaddi Rules,kabaddi news hindi