दोस्तों Kabaddi 2026 Schedule इस बार बेहद खास रहने वाला है , क्योंकि इस साल कबड्डी के कई बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने वाले हैं, जिनमें भारत की भागीदारी सबसे अहम मानी जा रही है। जून से लेकर दिसंबर 2026 तक अलग-अलग देशों में कबड्डी के बड़े मुकाबले आयोजित होने वाला है। जिनमें जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और इंडोर गेम्स शामिल हैं। खास बात यह है कि भारत मेंभी एकबड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। जिससे भारतीय फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

Kabaddi 2026 Schedule में कौन-कौन से बड़े टूर्नामेंट होंगे
दोस्तों उस बार कबड्डी 2026 के कार्यक्रम में इस कुल चार बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट शामिल हैं, जो अलग-अलग देशों में आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंट्स में दुनिया भर की टीमें भाग लेंगी और भारत की टीम भीहर टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार मानी जा रही है। यह साल कबड्डी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इतने बड़े स्तर पर लगातार टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। देखेंगे की क्या भारत की टीम हार्बर की तरह अच्छा पफॉर्म करती है या कोई और बाजी मार जायेगा।
ईश मेसे सबसे पहला टूर्नामेंट जून 2026 में आयोजित होगा, जो जूनियर खिलाड़ियों के लिए होगा। इसके बाद सितंबर में एशियन गेम्स होंगे, जहां भारत की सीनियर टीम मैदान में उतरेगी। अक्टूबर में भारत खुद कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, जो देश के लिए गर्व की बात है। वहीं साल के अंत में इंडोर और मार्शल आर्ट गेम्स भी होंगे, जो कबड्डी के लिए बड़ा मंच है।
इन सभी टूर्नामेंट्स का कार्यक्रम इस तरह बनाया गया हैकि खिलाड़ियों को तैयारी का पूरा समय मिल सके। यही वजह है कि कबड्डी 2026 के कार्यक्रम को अब तक का सबसे संतुलित और रोमांचक कार्यक्रम माना जा रहा है।
जून से दिसंबर तक पूरा Kabaddi 2026 Schedule विस्तार से
सभी टूर्नामेंट की डेट और लोकेशन
Kabaddi 2026 Schedule के अनुसार पहला टूर्नामेंट Junior World Championship (Boys) 5 जून से 11 जून 2026 तक ईरान के इस्फहान शहर में आयोजित होगा। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से भविष्य के स्टार खिलाड़ी निकलते हैं।
इसके बाद Asian Games 2026 21 सितंबर से 26 सितंबर तक जापान के नागोया शहर में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट एशिया का सबसे बड़ा मल्टी-स्पोर्ट इवेंट है, जहां कबड्डी में भारत हमेशा से मजबूत टीम रहा है।
तीसरा और सबसे खास टूर्नामेंट Commonwealth Championship 2026 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक भारत के अहमदाबाद शहर में होगा। यह भारतीय फैंस के लिए सुनहरा मौका है, जहां वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देख सकेंगे।
साल का आखिरी टूर्नामेंट Asian Indoor and Martial Art Games 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक सऊदी अरब के रियाद में आयोजित होगा। यह टूर्नामेंट कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएगा।
यह भी पढ़े : Modi football Gangtok: गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत के लिए क्यों खास है Kabaddi 2026 Schedule
कबड्डी 2026 का कार्यक्रम भारत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष भारत न केवल सभी प्रमुख टूर्नामेंटों में भाग लेगा, बल्कि एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भी करेगा। अहमदाबाद में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप को भारतीय कबड्डी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भारत की कबड्डी टीम हमेशा से ही शीर्ष पर रही है और इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि टीम हर टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। विशेष रूप से, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत के स्वर्ण पदक जीतने की संभावना सबसे अधिक है।
यह ही पढ़े : kabaddi training guide hindi: कबड्डी में जंप अटैक कैसे करें – पूरी ट्रेनिंग गाइड 2026
इसके अलावा, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे खुद को साबित कर सकते हैं। इससे भविष्य में भारतीय कबड्डी टीम और भी मजबूत होगी।
अगर देखा जाए तोकबड्डी 2026 का कार्यक्रम न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि प्रशंसकों के लिए भी बहुत रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि पूरे वर्ष लगातार उच्च स्तरीय मैच देखने को मिलेंगे।






1 thought on “Kabaddi 2026 Schedule: जून से दिसंबर तक बड़े टूर्नामेंट्स, भारत में होगा कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप”