कौन हैं माधव तिवारी? दिल्ली कैपिटल्स के नए मैच विनर ने IPL 2026 में मचाया तहलका

आईपीएल 2026 में हर दिन कोई न कोई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहा है और क्रिकेट फैंस को चौंका रहा है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला नाम है माधव तिवारी। 22 साल के इस युवा ऑलराउंडर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया कि हर तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा होने लगी। जिस काम को अनुभवी तेज गेंदबाज Mitchell Starc नहीं कर पाए, वह माधव तिवारी ने अपने शांत दिमाग और शानदार खेल से कर दिखाया।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर माधव तिवारी गेंदबाजी करते हुए।
पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने माधव तिवारी।

माधव तिवारी कौन हैं?

मध्य प्रदेश का रहने वाला मधु तिवारी एक युवा और तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर है। उनकी खास बात यह है कि वे नई गेंद से विकेट लेने में माहिर होने के साथ-साथ निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में पहचान बनाने से पहले उन्होंने मध्य प्रदेश की सीनियर टीम के लिए कोई बड़ा घरेलू मैच नहीं खेला था।। बावजूद इसके, उनकी प्रतिभा इतनी दमदार थी कि दिल्ली कैपिटल्स के स्काउट्स ने उन्हें तुरंत पहचान लिया।

माधव की क्रिकेट यात्रा स्थानीय टूर्नामेंट और मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPPL) से शुरू हुई। भोपाल लैपर्ड्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी और लंबे छक्कों से सभीका ध्यान आकर्षित किया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ माधव तिवारी का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से था। पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर मे 22 रन ठोक दिए थे। दिल्ली कीटीम दबाव में थी, लेकिन तभी कप्तान ने गेंद युवा माधव तिवारी को थमाई।

यह भी पढ़े : DC vs CSK IPL 2026 Match Report: संजू सैमसन के तूफान में उड़ गई दिल्ली कैपिटल्स

माधव ने न केवल रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया, बल्कि खतरनाक दिख रहे प्रियांश आर्य को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। अपने 4 ओवर के स्पेल में उन्होंने 40 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट (प्रियांश आर्य और कूपर कोनली) झटके। उनके इस सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत ही दिल्ली पंजाब को 210 रनों पर रोकने में सफल रही।

बल्लेबाजी में भी दिखाया दम: दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई रोमांचक जीत

माधव तिवारी की गेंदबाजी के अलावा उनकी बल्लेबाजी नेभी सबको प्रभावित किया। दिल्ली कैपिटल्स को 211 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था, और एक समय तो उनके 6 विकेट 170 रन पर गिर गए थे। ऐसा लग रहा था कि मैच उनके हाथों से फिसलता जा रहा है लेकिन तब माधव तिवारी ने क्रीज पर कदम रखा।

महज 8 गेंदों में उन्होंने 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल था। उन्होंने आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर खेल का रुख बदल दिया और दिल्ली को 3 विकेट से जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। माधव तिवारी ने अपनी इस ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

यह भी पढ़िए :  England Women vs New Zealand Women Highlights Hindi: आखिरी विकेट के रोमांच में इंग्लैंड ने मारी बाजी

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की नई सनसनी और भविष्य

इस मैच के बाद हर किसी के जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है – माधव तिवारी। कई लोगों का मानना हैकि माधव तिवारी में एक अच्छे ऑलराउंडर बनने की सभी योग्यताएं हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए माधव तिवारी इस सीजन कीसबसे बड़ी खोज साबित हुए हैं। जिस तरह से उन्होंने मुश्किल स्थिति में अनुभवी बल्लेबाजों को आउट किया और आखिर में आकर मैच जीतने वाली पारी खेली, उससे यह तो साफ है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के बड़े चेहरे बन सकते हैं।

अब दिल्ली कैपिटल्स के फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि माधव तिवारी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे और टीम को प्लेऑफ की दौडमें बनाए रखेंगे।

3 thoughts on “कौन हैं माधव तिवारी? दिल्ली कैपिटल्स के नए मैच विनर ने IPL 2026 में मचाया तहलका”

Leave a Comment