England Women vs New Zealand Women Highlights Hindi: आखिरी विकेट के रोमांच में इंग्लैंड ने मारी बाजी

England Women vs New Zealand Women Highlights Hindi: इंग्लैंड महिला और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच पहला वनडे मैच बहुत रोमांचक रहा। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए इस मैच मेंइंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 1 विकेट से हराया और सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली। इस मैच में चार्लोट डीन ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। वहीं डेब्यू मैच खेल रहीं टिली कोर्टीन-कोलमैन ने भी दबाव में शानदार संयम दिखाया।

England Women vs New Zealand Women 1st ODI Scorecard Highlights 2026
England Women vs New Zealand Women

England Women vs New Zealand Women Match Scorecard: मैडी ग्रीन की पारी पर भारी पड़ी चार्ली डीन की फिरकी

मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मैडी ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और 88 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारीकी बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.4 ओवरों में 210 रन बनाने में सफल रही।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी मे चार्ली डीन (Charlie Dean) नेबेहद किफायती गेंदबाजी की और 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही 18 वर्षीय स्पिनर टिल्ली कोर्टीन-कोलमैन (Tilly Corteen-Coleman) ने भी अपनी फिरकी से कीवी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। 211 रनों का लक्ष्य वनडे क्रिकेट के हिसाब से बहुत बड़ा नहीं लगता था, लेकिन मैच की दूसरी पारी में वास्तविक रोमांच अभी शुरू होना बाकी था।

England Women vs New Zealand Women Highlights: चार्लोट डीन ने दिलाई यादगार जीत

इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी विकेट के साथ कुछरन चाहिए थे। क्रीज पर चार्लोट डीन के साथ डेब्यू कर रही 18 साल की टिली कोर्टीन-कोलमैन थीं। दोनों बल्लेबाजों ने बहुत समझदारी से खेल दिखाया और टीम को 48.2 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

चार्लोट डीन ने नाबाद 31 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर टिककर इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई। उनके इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

यह भी पढ़े : Kabaddi Running Hand Touch Skill: कैसे बनें एक प्रोफेशनल रेडर?

टिली कोर्टीन-कोलमैन ने ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन दबाव में विकेट बचाकर रखना टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी शांत बल्लेबाजी और आत्मविश्वास की बहुत प्रशंसा कर रहे है, इस मैच में इंग्लैंड की टीम से कई नए खिलाड़ी खेल रहे थे। लेकिन सबसे ज्यादा बात टिली कोर्टीन-कोलमैन को लेकर हुई।

मैच के आखिरी ओवरों में उन्होंने जो संयम दिखाया, उसके कारण इंग्लैड को यह बड़ी और ऐतिहासिक जीत मिली। अब दोनों टीमों के बीच होने वाले अगले मुकाबले पर भी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड वापसी करने की कोशिश करेगी जबकि इंग्लैंड अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगा।

सीरीज में इंग्लैंड की बढ़त, अगला मुकाबला और क्या उम्मीद?

इंग्लैंड महिला टीम ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। अगर इंग्लैंड वह मैच भी जीत जाती हैतो वह सीरीज जीत जाएगी। न्यूजीलैंड को वापसी करने के लिए अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार करना होगा।

यह भी पढ़े : DC vs CSK IPL 2026 Match Report: संजू सैमसन के तूफान में उड़ गई दिल्ली कैपिटल्स

इस मैच के बाद दोनों टीमों का आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लैंड को यह जीत नई जान दे गई है। न्यूजीलैंड भी अगले मैच में वापसी करने का पूरा प्रयास करेगी। फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी।  यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या न्यूजीलैंड वापसी कर पाती है या इंग्लैंड सीरीज जीत लेती है।

चार्ली डीन, टिली कोर्टीन-कोलमैन और माया बाउचियर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। इस तरह के रोमांचक मैच क्रिकेट को और दिलचस्प बनाते हैं। अगले मैच में दोनों टीमों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

2 thoughts on “England Women vs New Zealand Women Highlights Hindi: आखिरी विकेट के रोमांच में इंग्लैंड ने मारी बाजी”

Leave a Comment