भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग के दमपर पहचान बनाने वाले Vishnu Vinod IPL 2026 के एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं। केरल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपनी अद्भुत बल्लेबाजी क्षमता से कई फ्रेंचाइज़ियों को आकर्षित किया है। विष्णु विनोद अब पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं और उनके आईपीएल करियर, रिकॉर्ड, खेलने की अद्वितीय शैली और उनके सफर पर एक विस्तृत नजर डालना दिलचस्प होगा।

Vishnu Vinod IPL का शुरुआती सफर और आईपीएल में एं
विष्णु विनोद का जन्म 2 दिसंबर 1993 को पठानमथिट्टा केरल, में हुआ था। विष्णु विनोद ने केरल के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया, विशेषकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे सफेद गेंद के टूर्नामेंटों में उनके बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता ने सबका ध्यान खींचा।
आईपीएल में उनकी एंट्री साल 2017 में हुई, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चोटिल केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, शुरुआत में उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीमिले और दबाव की परिस्थितियों में निरंतरता की कमी के कारण उन्हें संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद के कुछ सालों में वे अनसोल्ड भी रहे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के कारण वे फिर से आईपीएल टीमों के रडार पर आ गए।
विष्णु विनोद के आईपीएल करियर से जुड़ी अनसुनी और खास बातें
विष्णु विनोद ने आईपीएल में भले ही ज्यादा मैच नहीं खेले हों, लेकिन घरेलू टी20 क्रिकेट में उनकी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज की रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होने अपने शुरुआती दिनों में केरल के लोकल टेनिस-बॉल टूर्नामेंट्स में भी खूब नाम कमाया था। वहीं से उनकी लंबी-लंबी हिट लगाने की क्षमता विकसित हुई। घरेलू क्रिकेट में उन्हें कई बार “फिनिशिंग स्पेशलिस्ट” भी कहा गया क्योंकि उन्होंने कई मुकाबलों में आखिरी ओवरों में तेज रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
इसके अलावा विष्णु विनोद की सबसे बड़ी खासियत उनकी बल्लेबाजी मेलचीलापन मानी जाती है। वे ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर और फिनिशर तक किसी भी भूमिका में बल्लेबाजी कर सकते हैं। विकेटकीपर होने के बावजूद वे सिर्फ एक पारंपरिक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आक्रामक टी20 मैच-विनर की भूमिका निभाने की क्षमता रखते है।
यह भी पढ़िए : England Women vs New Zealand Women Highlights Hindi: आखिरी विकेट के रोमांच में इंग्लैंड ने मारी बाजी
विभिन्न आईपीएल टीमों के साथ सफर
इन वर्षों में, खिलाड़ी ने विभिन्न टीमों के साथ खेला है:
- 2017 में, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला।
- 2021में, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए, लेकिन पूरे सीजन बेंच पर ही रहे।
- 2022 में, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला।
- 2023से 2024 तक, मुंबई इंडियंस में बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल हुए।
- 2025 से 2026 तक, पंजाब किंग्स की टीम में खेला।
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में विष्णु विनोद की भूमिका क्यों खास मानी जाती है?
Mumbai Indians के साथ रहने के दौरान विष्णु विनोद नेट सेशन्स में अपनी पावर-हिटिंग के लिए काफी चर्चित रहे। टीम मैनेजमेट ने कई बार उनकी स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ की थी। हालांकि उन्हे लगातार मैच खेलनेका मौका नहीं मिला, लेकिन टीम के अंदर उन्हें एक भरोसेमंद बैकअप विकेटकीपर और तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जाता था।
यह भी पढ़िए : कौन हैं माधव तिवारी? दिल्ली कैपिटल्स के नए मैच विनर ने IPL 2026 में मचाया तहलका
अब Punjab Kings में भी वे टीम के लिए एक इम्पैक्ट प्लेयर साबित हो सकते हैं। खासकर ऐसे मैचों में जहां तेज रन गति की जरूरत हो, वहां उनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर विष्णु विनोद को लगातार मौके मिलें, तो वे आईपीएल में खुद को एक स्थायी भारतीय टी20 बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर सकते हैं।
विष्णु विनोद के आईपीएल आंकड़े और प्रदर्शन
विष्णु विनोद मुख्य रूप से एक आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज और फिनिशर दोनोकी भूमिका निभाने में सक्षम हैं। हालांकि आईपीएल में उन्हें अभी तक लगातार खेलने का लंबा मौका नहीं मिल पाया है लेकिन जबभी वे मैदान पर उतरे हैं, विष्णु विनोद के आईपीएल आंकड़े कुछ इसतरह है ।
आईपीएल बल्लेबाजी करियर सारांश
| वर्ष | रन | मैच | इनिंग्स |
|---|---|---|---|
| 2017 | 19 | 3 | 3 |
| 2023 | 37 | 3 | 3 |
| 2026 | 0 | 1 | 1 |
| कुल | 56 | 7 | 7 |






3 thoughts on “ Vishnu Vinod IPL 2026: पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज का पूरा सफर”