India A vs Sri Lanka A: अंपायरिंग का विवाद और Super Over का ड्रामा, टीम इंडिया की रोमांचक हार

दोस्तों श्रीलंका के दाम्बुला में हुए ट्राई-नेशन ए सीरीज 2026 के चौथे मैच में क्रिकेट इतिहास का एक बहुत ही अनोखा और विवादित मुकाबला देखने को मिला। यह मैच India A vs Sri Lanka A के बीच खेला गया था और यह पचास ओवर का मैच था। मैच के अंत में यह एक जंग के मैदान में बदल गया। मैदान पर अंपायरोके कुछ अजीबोगरीब फैसले हुए, जिनसे टीम इंडिया पर दस रनों की पेनल्टी लगाई गई। इसके अलावा, कम रोशनी को लेकर भी विवाद हुआ। मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसने इस मैच को पूरी तरह से गरमा दिया। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक और ड्रामे से भरे मैच की पूरी कहानी। आइये जानते है क्या है पूरी बात।

India A vs Sri Lanka Tilak Varma Fight
India A vs Sri Lanka A 15 june 2026

India A vs Sri Lanka A Match Highlights: कैसे पलटा पूरा मुकाबला?

इस मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 7 विकेट महज 143 रन पर गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 200 रन भी नहीं बना पाएगी।

लेकिन इसके बाद नंबर 8 और 9 के बल्लेबाजों ने करिश्मा कर दिखाया। सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कीं। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 104 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई।

सूर्यांश शेडगे की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 49.2 ओवरोंमे 265 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजोने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन भारतीय लोअर-ऑर्डर ने मैच में जान फूंक दी।

266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद तूफानी रही। उनके सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने मैच में वापसी कराई और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए।

श्रीलंका की तरफ से सादीरा समराविक्रमा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। आखिरी ओवर में भारत के अर्शद खान ने खतरनाक गेंदबाजी की और श्रीलंका को जीत से रोक दिया श्रीलंका भी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।

क्यों भड़के कप्तान Tilak Varma? जानिए 10 रन की पेनल्टी और अंपायरिंग का पूरा विवाद

मैच टाई होने के बाद असली ड्रामा शुरू हुआ। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा मैदान पर अंपायरों से बुरी तरह उलझ गए। भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था और इसकी कई बड़ी वजहें थीं।

सबसे बड़ा विवाद 10 रनों की पेनल्टी को लेकर हुआ दरअसल, मैच के दौरान फील्डिंग करते समय भारतीय टीम को ऑन-फील्ड अंपायरों द्वारा दो बार चेतावनी दी गई थी। नियमों के तहत दो चेतावनियों के बाद भारत पर 10 रनों का जुर्माना लगाया गया।

यह 10 रन सीधे श्रीलंका ‘ए’ के खाते में जोड़ दिए गए। अगर यह 10 रन पेनल्टी के रूप में न दिए जाते,तो भारतीय टीम यह मैच आसानी से जीत जाती। तिलक वर्मा इसी बात को लेकर अंपायरों के सामने अपना विरोध दर्ज करा रहे थे।

यह भी पढ़े : नीरज चोपड़ा का अगला मैच कब है ? जानिए 2026 का पूरा शेड्यूल, रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। जब यह मेच बेहद ही तफ हो रहा तहा , तब दाम्बुला स्टेडियम में अंधेरा छा चुका था। इस टूर्नामेंट में फ्लड लाइट्स का इस्तेमाल करने का नियम नहीं था इसलिए मैच को खराब रोशनी में ही जबरन आगे बढ़ाया गया। यह आप बाटी ये की यह शहि था ? 

सुपर ओवर के दौरान अंपायरिंग का स्तर बेहद खराब रहा। अर्शद खान की गेंदों पर अंपायरों ने कुछ ऐसे वाइड और नो-बॉल के फैसले दिए जिसने भारतीय टीम को हैरान कर दिया। एक समय तो ऐसा आया जब भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर पवेलियन की तरफ जाने लगे थे, लेकिन उन्हें वापस बुलाया गया। यह बेहद ही देखने लायक स्थिति बन गई थी।  

Super Over Scorecard और मैच के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का-मुक्की

तनावपूर्ण माहौल के बीच सुपर ओवर शुरू हुआ। भारत क्रिकेट  की तरफ से अर्शद खान गेंदबाजी करने आए। श्रीलंका के बल्लेबाज अविश्का फर्नांडो ने अर्शद के ओवर में एक गगनचुंबी छक्का जड़कर पूरा दबाव भारत पर डाल दिया।

इस ओवर में एक हाई फुल-टॉस बॉल को लेकर भी बवाल हुआ जिसे अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। श्रीलंका ‘ए’ ने सुपर ओवर में बिना कोई विकेट खोए 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य मिला।

खराब रोशनी और मानसिक दबाव के बीच भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी करने उतरे। श्रीलंका के युवा गेंदबाज कुगाथस मथुलन ने बेहतरीन यॉर्कर गेंदेफेकी।

भारतीय बल्लेबाज मथुलन की गेंदों पर बड़े शॉट्स नहीं लगा पाए। वैभव सूर्यवंशी १ चुका जरूर मारा है , लेकिन भारत 6 गेंदों में केवल 9 रन ही बना सका। इस तरह श्रीलंका ‘ए’ ने सुपर ओवर जीतकर 2 अंक हासिल कर लिए।

मैदान पर हुई हाथापाई: मैच खत्म होते ही श्रीलंका के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलमबागे ने भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की तरफ देखकर आक्रामक इशारे किए और तालियां बजाईं।

इससे गुस्सा होकर 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने विशन हलमबागे को अपने बाएंहाथ से पीछे धकेल दिया। माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में लड़ने लगे। अंत में निरोशन डिकवेला और श्रीलंकाई कप्तान ने बीच-बचाव कर लड़ाई शांत कराई।

Dambulla में हुए विवाद पर क्रिकेट फैंस क्यों बंट गए? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा है इसमें यह सब बहुत कुछ हुआ है जो कि हमें इस मैच को देखने के लिए उत्साहित करता है। लिए हम यह जानते हैं कि इस मैच के दौरान क्यों फ्रेस बट गए। 

यह मुकाबला समाप्त होने के बाद चर्चा केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रही। दस रन की पेनल्टी, खराब रोशनी मेखेल, सुपर ओवर के दौरान वाइड और नो-बॉल के फैसले तथा मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस ने क्रिकेट प्रेमियों को दो हिस्सों में बांट दिया।

एक वर्ग का मानना है कि अंपायरिंगके कुछ फैसलों ने मैच की दिशा प्रभावित की, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि नियम सभी टीमों के लिए समान होते हैं और मैदान पर लिए गए फैसलों को स्वीकार करना चाहिए।

मैच के बाद तिलक वर्मा का अंपायरों से लंबी बातचीत करना, भारतीय खिलाड़ियों का नाराज दिखना और वैभव सूर्यवंशी-विशेन हलमबागे के बीच हुई नोकझोंक पूरे मुकाबले को और विवादित बना गई।

यही वजह है कि इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मुकाबला केवल एक क्रिकेट मैच नहीं बल्कि ट्राई- नेशन सीरीज 2026 का सबसे चर्चित और विवादास्पद मैच बन गया।

यहभी पढ़े : भारतीय महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला: वॉर्म-अप मैच में भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 26 रनों से रौंदा

Tilak Varma और Arshad Khan के प्रदर्शन से भारत को मिली बड़ी सकारात्मक बातें

भारत ‘ए’ को यह मैच जीतने में सफलता नहीं मिली, लेकिन फिर भी कुछ अच्छे संकेत देखने को मिले। कप्तान तिलक वर्मा ने पूरे मैच में अपनी टीम को बहुत अच्छी तरह से संभाला और जब दबाव बढ़ा, तब भी खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखा।

गेंदबाजी मेअर्शद खान का प्रदर्शन वाकई कमाल का रहा। जब श्रीलंका ‘ए’ जीत के बहुत करीब था, तब अर्शद ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और मैच को टाई तक पहुंचा दिया।

इसके अलावा भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में शानदार वापसी की। श्रीलंका के बल्लेबाज शुरुआत में तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन स्पिन गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच को संतुलन में ला दिया।

सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम और युवा वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों ने दिखाया कि भारत ‘ए’ की बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है।

इसलिए, हार के बावजूद टीम प्रबंधन को इस मैच से कुछ अच्छे संकेत मिले होंगे जो आगे के मैचों में भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

2 thoughts on “India A vs Sri Lanka A: अंपायरिंग का विवाद और Super Over का ड्रामा, टीम इंडिया की रोमांचक हार”

Leave a Comment