भारतीय महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला: वॉर्म-अप मैच में भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 26 रनों से रौंदा

महिला टी-20 विश्व कप 2026 (Women’s T20 World Cup 2026) की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए पहले वॉर्म-अप मुकाबले मे भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस शानदार मैच में भारतीय महिला टीम ने अपनी बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ वेस्टइंडीज को 26 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी की है। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उन्होंने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 179 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 153 रन ही बना पाई।

भारतीय महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला
इमेज क्रेडिट :olympics.com (फोटो क्रेडिट 2026 Getty Images)

भारतीय महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला: भारती फुलमाली ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की जगह इस मैच में खेल रही भारती फुलमाली (Bharti Fullmali) ने मध्यक्रम में आकर तहलका मचा दिया। भारती ने महज 40 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 1 गगन चुंबी छक्के की मदद से नाबाद 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली।इससे पहले भारत को कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। 

दोनों ने पावरप्ले के भीतर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.2 ओवर में 59 रन जोड़ दिए। मंधाना ने 23 गेंदों में 39 रन (8 चौके) बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों में 29 रनों (5 चौके) की तेज पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में यास्तिका भाटिया ने भी 26 गेंदों में 36 रन बनाए और वह रिटायर्ड आउट हुईं। इन पारियों की बदौलत भारत 179 के मजबूत स्कोर तक पहुंच सका। वेस्टइंडीज की ओर से 39 वर्षीय स्पिनर अफी फ्लेचर सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए।

IND W vs WI W T20 World Cup Warm up: श्रेयंका पाटिल और राधा यादव का गेंद से कहर

180 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज महिला टीम की शुरुआत बेहद मजबूत रही थी। डिएंड्रा डॉटिन (49 रन) और शेमाइन कैंपबेल (25 रन) ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 63  रन जोड़कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। वेस्टइंडीज की टीम 11 ओवर तक 2 विकेट पर 81 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी।

यह भी पढ़े : Anushka Pal Kabaddi Player: मेरठ में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जालंधर में RTI कार्यकर्ता का कत्ल; पढ़ें दोनों मामलों की इनसाइड स्टोरी

लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने मैच का पासा पूरी तरह  पलट दिया:श्रेयंका पाटिल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

राधा यादव (Radha Yadav) : बाए हाथ की स्पिनर राधा यादव ने श्रेयंका का बखूबी साथ निभाया और 4 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने ही खतरनाक दिख रही डॉटिन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इन दोनों स्पिनर्स के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को लगातार झटके दिए और उन्हें 153 रनों पर ही रोक दिया।

भारतीय महिला बनाम वेस्ट इंडीज महिला मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। भारती फुलमाली ने 40 गेंदों में नाबाद 56रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से अफी फ्लेचर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए, और आलिया एलेन ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज महिला टीम ने 180 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन 20 ओवरमे 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। डिएंड्रा डॉटिन ने 44 गेंदों में 49 रन बना और शेमाइन कैंपबेल ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए, और राधा यादव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़े : India vs Japan U18 Hockey 2026 Match : जापान ने भारत को 2-4 से हराया, जानिए मैच का पूरा हाल

Leave a Comment