Khelega bharat

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026: कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की पूरी डिटेल, वेन्यू और क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची।

Candidates Tournament 2026 28 मार्च से 16 अप्रैल तक साइप्रस में होगा, जहाँ 8 दिग्गज शतरंज खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए भिड़ेंगे। इसमें भारत के आर. प्रज्ञानंद समेत हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना जैसे बड़े नाम शामिल हैं। टूर्नामेंट का विजेता मौजूदा चैंपियन Gukesh Dommaraju को चुनौती देगा।

world chess championship challenger 2026 kaun

Candidates Chess 2026: कब और कहाँ होगा मुकाबला?

FIDE (इंटरनेशनल चेस फेडरेशन) ने इस बार वेन्यू के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह चुनी है। Candidates Chess 2026 का आयोजन Cap St Georges Hotel and Resort, Pegeia, Cyprus में होगा। ओपनिंग सेरेमनी 28 मार्च 2026 को होगी, जबकि राउंड 1 से 14 तक 29 मार्च से 15 अप्रैल चलेगा। टाई-ब्रेकर और क्लोजिंग 16 अप्रैल को होगी। रेस्ट डेज़ 2, 6, 10 और 13 अप्रैल रखे गए हैं। महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट भी यहीं एक साथ होगा।

  • तारीख: 28 मार्च से 16 अप्रैल, 2026 तक।
  • जगह: पेगेया (Pegeia), साइप्रस (Cyprus)।
  • वेन्यू: आलीशान ‘कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिज़ॉर्ट’।
  • वेन्यू: Cap St Georges Hotel and Resort
  • साथ में: इसी वेन्यू पर Women’s Candidates Tournament 2026 भी होगा

साइप्रस का यह लोकेशन समुद्र के किनारे है, जहाँ एकदम शांत माहौल में दुनिया का सबसे हाई-लेवल चेस खेला जाएगा।

कौन हैं वो 8 खिलाड़ी जो मचाएंगे धमाल? (Qualified Players)

2026 Candidates Tournament के लिए चुने गए 8 खिलाड़ी इस तरह हैं: अमेरिका के Hikaru Nakamura (उम्र 38, रेटिंग 2810) ने सबसे अच्छी औसत रेटिंग के दम पर जगह बनाई, जबकि उनके ही देश के Fabiano Caruana (33, 2795) 2024 FIDE सर्किट जीतकर क्वालिफाई हुए।

भारत के 20 साल के आर प्रज्ञानंदhaa (2758) ने 2025 FIDE Circuit जीतकर क्वालिफाई किया।नीदरलैंड्स के Anish Giri (31, 2760) 2025 ग्रैंड स्विस के विजेता हैं, जबकि चीन के वेई यी (2754, 26) 2025 World Cup के रनर-अप रहे।

yah bhi padhe : 2026 winter olympics women’s single skating free skating – गोल्ड की असली जंग

उज्बेकिस्तान के युवा Javokhir Sindarov (20, 2726) ने वर्ल्ड कप जीतकर जगह बनाई.FIDE ध्वज के तहत खेलने वाले एंड्रे एसिपेंको (2698, 23) तीसरे स्थान पर रहे,और जर्मनी के Matthias Blübaum (28, 2679) ग्रैंड स्विस के रनर-अप के रूप में शामिल हुए—यानी ये 8ों खिलाड़ी अलग-अलग बड़ी जीत और शानदार प्रदर्शन के दम पर कैंडिडेट्स में पहुंचे हैं।

खिलाड़ी का नामदेशकैसे किया क्वालीफाई?
 एंड्री एसिपेंको FIDE 2025 वर्ल्ड कप (तीसरा स्थान)
 आर. प्रज्ञानंद भारत 2025 FIDE सर्किट विजेता
 फैबियानो कारुआना USA 2024 FIDE सर्किट विजेता
 हिकारू नाकामुरा USA हाईएस्ट रेटिंग के आधार पर
 अनीश गिरी नीदरलैंड्स 2025 ग्रैंड स्विस विजेता
 मैथियास ब्लूबम जर्मनी 2025 ग्रैंड स्विस रनर-अप
 वेई यीचीन 2025 वर्ल्ड कप रनर-अप
 जवोखिर सिंदारोव उज्बेकिस्तान 2025 वर्ल्ड कप विजेता
candidates chess 2026 qualified players list

कैसे खेला जाएगा यह टूर्नामेंट? टूर्नामेंट का फॉर्मेट और खास नियम

Candidates Tournament 2026 का फॉर्मेट ‘डबल राउंड-रॉबिन’ रखा गया है। इसका मतलब है कि हर खिलाड़ी एक-दूसरे से दो बार भिड़ेगा—एक बार सफेद मोहरों से और एक बार काले मोहरों से। कुल 14 राउंड का खेल होगा।ड्रॉ रूल: 40वें मूव से पहले प्लेयर्स म्यूचुअल एग्रीमेंट से ड्रॉ नहीं कर सकते।

  1. स्ट्रक्चर: डबल राउंड-रॉबिन। हर खिलाड़ी बाकी 7 से दो बार खेलेगा (एक बार व्हाइट, एक बार ब्लैक पीस से)। कुल 14 राउंड।
  2. अन्य रूल्स: एंटी-चीटिंग मेजर्स स्ट्रिक्ट हैं। Andrey Esipenko FIDE फ्लैग के नीचे खेलेंगे (रशियन फ्लैग बैन की वजह से)।
  3. टाइम कंट्रोल: पहले 40 मूव्स के लिए 120 मिनट, फिर रेस्ट गेम के लिए 30 मिनट। 41वें मूव से हर मूव पर 30 सेकंड एक्स्ट्रा।
  4. स्कोरिंग: जीत = 1 पॉइंट, ड्रॉ = 0.5 पॉइंट, हार = 0 पॉइंट।
  5. टाई-ब्रेकर्स: फर्स्ट प्लेस के लिए – दो रैपिड गेम्स (15 मिनट + 10 सेकंड/मूव)। अगर ज्यादा प्लेयर्स टाई, तो राउंड-रॉबिन। फिर
  6. ब्लिट्ज (3 मिनट + 2 सेकंड/मूव)। आखिर में नॉकआउट ब्लिट्ज।
  7. ड्रॉ रूल: 40वें मूव से पहले प्लेयर्स म्यूचुअल एग्रीमेंट से ड्रॉ नहीं कर सकते।

इस चक्र में FIDE ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया। पहली बार पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप के रनर-अप को Automatic Entry नहीं मिली। इसका असर सीधे डिंग लिरेन पर पड़ा,अब हर खिलाड़ी को सर्किट, वर्ल्ड कप, ग्रैंड स्विस या रेटिंग के ज़रिए ही आना होगा,इससे टूर्नामेंट और ज़्यादा फेयर और कॉम्पिटिटिव बन गया है।

यहभी पढ़े : Which states qualified players for the 50-member squad in Rohtak: सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए 50 खिलाड़ियों का चयन, कुरुक्षेत्र में लगेगा कैंप

प्राइज मनी: करोड़ों का है इनाम

इस टूर्नामेंट का कुल बजट 9 करोड़ रुपये (1 मिलियन यूरो) से ज्यादा है। टूर्नामेंट जीतने वाले को 63 लाख रुपये, दूसरे नंबर वाले को 40.5 लाख रुपये और तीसरे को 22.5 लाख रुपये का फिक्स इनाम मिलेगा। इसके अलावा, खिलाड़ी की हर जीत पर उसे 9 लाख रुपये और हर ड्रॉ मैच पर 4.5 लाख रुपये का अलग से ‘बोनस’ दिया जाएगा। यानी जो खिलाड़ी जितने ज्यादा मैच जीतेगा, उसकी कमाई उतनी ही करोड़ों में बढ़ती जाएगी।

Leave a Comment