Khelega bharat

U19 Asia Cup Final 2025: समीर मिन्हास का धमाका, पाकिस्तान ने भारत को दिया 348 रनों का विशाल लक्ष्य

Dubai, ICC Academy Ground

अंडर-19 एशिया वर्ल्ड कप में आधिकारिक खत्म हो चुकी है यहां पर पाकिस्तान ने अपनी पारी समाप्त कर ली है। इस पारी की अगर हाइलाइट्स देखें पाकिस्तान वर्सेस इंडिया हाइलाइट्स, और खास करके पाकिस्तान की बारी जब समाप्त हो चुके हैं तो लिए नजर डालते हैं समीर मिनहास पर जिसने ताबड़तोड़बल्लेबाजी की। अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान U19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 347/8 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

इस ऐतिहासिक स्कोर के हीरो रहे समीर मिन्हास (Sameer Minhas), जिनकी तूफानी पारी ने भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

Sameer Minhas की ऐतिहासिक पारी (172 रन)

पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास ने U19 Asia Cup Final में ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पाकिस्तान के प्लेयर ने ओपनिंग करने से लेकर लंबे समय तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उन्होंने 113 गेंद में 172 रन मारे उसमें 17 चौके और 9 छक्के थे और स्ट्राइक रेट लगभग 152 के आसपासथा।

  • रन: 172 (113 गेंद)
  • चौके: 17
  • छक्के: 9
  • स्ट्राइक रेट: लगभग 152

उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुनाई की और मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। उनकी इस पारी को U19 एशिया कप फाइनल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक माना जा रहा है।

पाकिस्तान की बड़ी साझेदारियां

समीर मिन्हास को दूसरे छोर से बेहतरीन सहयोग मिला:

  • उस्मान खान के साथ 92 रनों की साझेदारी
  • अहमद हुसैन के साथ 137 रनों की विशाल साझेदारी

इन साझेदारियों की बदौलत पाकिस्तान एक समय 370+ स्कोर की ओर बढ़ता नजर आ रहा था।

डेथ ओवर्स में भारत की शानदार वापसी

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में बेहतरीन कमबैक किया:

  • 43 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर: 302/3
  • अगले 25 रनों के भीतर भारत ने 5 विकेट चटका दिए

भारत के टॉप गेंदबाज

अगर हम भारत के टॉप गेंदबाजों की बात करें तो दीपेश देवेंद्र 10 ओवर में 83 रंस और तीन विकेट लिए थे अनिल पटेल ने किफायती गेंदबाजी की दो विकेट लिए थे। अगर बात करें हमारे भारतीय गेंदबाज की तो हम कह सकते हैं कि इतना प्रभाव हम नहीं बना सके जैसा कि हमें बनाना चाहिएथा। इसी बात का फायदा पाकिस्तान के बल्लेबाजों को मिला।

  • दीपेश देवेंद्रन: 10 ओवर, 83 रन, 3 विकेट
  • हेनिल पटेल: किफायती गेंदबाजी, 2 विकेट

हालाँकि भारतीय फील्डिंग में कुछ गलतियाँ और कैच ड्रॉप भी देखने को मिले, जिसका पाकिस्तान ने पूरा फायदा उठाया।

भारत की शुरुआत: वैभव सूर्यवंशी का पहली गेंद पर छक्का

348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज़ में शुरुआत की।
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पारी की पहली ही गेंद पर अली रज़ा को छक्का जड़कर स्टेडियम में जोश भर दिया।

वर्तमान स्थिति:

  • लक्ष्य: 348 रन
  • क्रीज पर बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे
  • भारत को चाहिए: U19 एशिया कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़

U19 Asia Cup Final 2025 – मुख्य हाइलाइट्स

  • समीर मिन्हास की 172 रनों की ऐतिहासिक पारी
  • पाकिस्तान का विशाल स्कोर: 347/8
  • भारत की डेथ ओवर्स में वापसी
  • वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार आगाज़
  • फाइनल में हाई-वोल्टेज IND vs PAK मुकाबला

क्या टीम इंडिया रचेगी इतिहास?
क्या भारत U19 टीम इस रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचेगी, या पाकिस्तान उठाएगा एशिया कप ट्रॉफी?

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2026 Highlights: Cameron Green का World Record, CSK के Uncapped Stars ने रचा इतिहास

यह भी पढ़ें: India Squad for T20 WC 2026: भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल उपकप्तान

#U19AsiaCup Final against India#Final #IndVsPak

Leave a Comment