
हैदराबाद | 11 जनवरी 2026 भारत में जैसा क्रिकेट मशहूर है उतना और कोई भी गेम मशहूर नहीं है ! लेकिन दूसरी गेम्स को भी आगे लेन की कोशिश हममेसा लगी रहती है। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और तेलंगाना सरकार में मंत्री Mohammad Azharuddin ने NDTV PGTI Golf Pro-Am इवेंट की जमकर तारीफ की। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे अजहरुद्दीन ने कहा कि खेल सिर्फ मुकाबला नहीं होता, बल्कि यह लोगों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को खेल संस्कृति के लिए बेहद जरूरी बताया।
खेल हर किसी को एक साथ लाता है” – अजहरुद्दीन
NDTV Golf Pro-Am के हैदराबाद चरण में मौजूद अजहरुद्दीन ने कहा कि खेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह अलग-अलग सोच और पृष्ठभूमि के लोगों को एक मंच पर लाता है। उन्होंने कहा कि NDTV जैसी संस्था द्वारा ऐसे इवेंट कराना सराहनीय है, क्योंकि इससे खेल सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम लोगों और कॉर्पोरेट जगत तक भी पहुंचता है। अजहरुद्दीन ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे आयोजनों में शामिल होकर खुशी होती है, जहां खेल और समाज दोनों एक साथ जुड़ते हैं।
NDTV Golf Pro-Am: सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, एक बड़ा मंच

NDTV PGTI Golf Pro-Am को सिर्फ एक गोल्फ टूर्नामेंट कहना सही नहीं होगा। यह इवेंट प्रोफेशनल गोल्फ खिलाड़ियों के साथ-साथ कॉर्पोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियों को भी जोड़ता है। इस आयोजन का मकसद भारत में गोल्फ को एक सीमित खेल से बाहर निकालकर ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। NDTV का यह प्रयास गोल्फ को उसी स्तर पर ले जाने की दिशा में है, जिस तरह क्रिकेट देश में लोकप्रिय है। हैदराबाद चरण में भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी, बिजनेस लीडर्स और खास मेहमान शामिल हुए।
अजहरुद्दीन बोले – गोल्फ में खेल और बिजनेस दोनों का मेल
अजहरुद्दीन ने गोल्फ को एक ऐसा खेल बताया, जहां खेल के साथ-साथ नेटवर्किंग और बिजनेस के मौके भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के इवेंट में लोग सिर्फ खेलने नहीं आते, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ते हैं, बातचीत करते हैं और नए रिश्ते बनाते हैं। शनिवार जैसे दिन ऐसे आयोजन लोगों के लिए एन्जॉयमेंट और रिलैक्सेशन का मौका बन जाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि NDTV की यह पहल खेल और समाज दोनों के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़े :Renuka Singh Thakur: चोट, करियर, परिवार और नेट वर्थ पर बड़ी अपडेट
NDTV की पहल को मिला बड़ा समर्थन
NDTV Golf Pro-Am का मकसद भारत में गोल्फ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। NDTV मैनेजमेंट का मानना है कि गोल्फ को सिर्फ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे एक बड़े खेल मंच के रूप में देखा जाना चाहिए। हैदराबाद के खूबसूरत बौल्डर हिल्स में आयोजित यह इवेंट इसी सोच को आगे बढ़ाता है, जहां खेल, नेटवर्किंग और सामाजिक जुड़ाव तीनों एक साथ नजर आते हैं। आयोजन के समापन पर एक खास आफ्टर पार्टी भी रखी गई, जिसमें शहर के कई प्रभावशाली लोग शामिल हुए।






