Khelega bharat

Sjoerd Marijne Return: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सजोर्ड मारिन, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स पर नज़र

नई दिल्ली। 14 जनवरी 2026 को भारतीय महिला हॉकी टीम में मुख्य कोच के तौर पर औपचारिक रूप से वापसी कर ली है। उन्हें आधिकारिक रूप से Chief Coach नियुक्त किया गया है।उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है जब टीम के सामने मार्च 2026 में हैदराबाद में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप क्वालीफायर्स की बड़ी चुनौती है. Sjoerd Marijne इससे पहले भी 2017 से 2021 तक टीम के कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल को भारतीय महिला हॉकी के सबसे सुनहरे दौर में गिना जाता है।

 

sjoerd marijne indian women hockey coach return
women hockey team chief coach news hindi

भारतीय महिला हॉकी टीम से दोबारा जुड़े Marijne

पिछले कोच हरेंद्र सिंह ने दिसंबर 2025 में खराब प्रदर्शन और खिलाड़ियों की शिकायतों के चलते इस्तीफा दे दिया था। टीम हाल के मैचों में अच्छा नहीं कर पा रही थी, जिससे हॉकी इंडिया को एक अनुभवी कोच की जरूरत पड़ी। मरिज्ने की पहली पारी में टीम ने कई मील के पत्थर हासिल किए थे:

51 वर्षीय मारिजने को हॉकी इंडिया(Hockey India) मुख्यालय में देश के शीर्ष खेल अधिकारियों और फेडरेशन के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी पहली पारी (2017-2021) अत्यंत सफल रही, जिसमें टीम ने 2018 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीते.2019 FIH ओलंपिक क्वालीफायर में USA को 6-5 से हराकर टोक्यो का टिकट दिलाया और अंतत टोक्यो ओलंपिक 2021 के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पूरे देश का दिल जीत लिया। व्यक्तिगत कारणों से 2021 में कोचिंग छोड़ने के बाद, उनकी जगह हरेंद्र सिंह ने ली थी, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में निराशाजनक नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया था।

टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल मैच हारने के बाद पर्सनल कारणों से इस्तीफा दिया था। अब 4.5 साल बाद ताजा ऊर्जा के साथ वापसी कर रहे हैं – खुद एयरपोर्ट फोटो शेयर कर बोले “With fresh energy back in India”

यह भी पढ़े :Tata Mumbai Marathon 2026 Latest News: 18 जनवरी को होगा एशिया का सबसे बड़ा रेस इवेंट, Coastal Road और Sea Link पर दौड़ेंगे 69,000+ रनर्स 

सपोर्ट स्टाफ और आने वाली चुनौतियां

मरिज्ने को सपोर्ट करने के लिए अर्जेंटीना के माटियास विला एनालिटिकल कोच के रूप में होंगे, जबकि डॉ. वेन लोम्बार्ड (टोक्यो ओलंपिक के साइंटिफिक एडवाइजर) फिर से टीम के साथ जुड़ेंगे। ये टीम को फिटनेस, स्ट्रैटजी और डेटा एनालिसिस में मजबूत बनाएंगे। कब से शुरू होगा कैंप? नेशनल कोचिंग कैंप 19 जनवरी 2026 को SAI बेंगलुरु में शुरू हो चुका है। हॉकी इंडिया अध्यक्ष डा. दिलीप तिर्की ने MYAS व SAI को धन्यवाद दिया। फिटनेस पर खास जोर – टोक्यो सफलता का मूल मंत्र। पहला बड़ा चैलेंज: FIH महिला विश्व कप क्वालीफायर हैदराबाद (8-14 मार्च 2026)

पहली बड़ी चुनौती: हैदराबाद में 8 से 14 मार्च 2026 तक होने वाला महिला विश्व कप क्वालीफायर। इसके अलावा, टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, वर्ल्ड कप और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारी करनी है। नेशनल कोचिंग कैंप 19 जनवरी से SAI, बेंगलुरु में शुरू होगा, जहां खिलाड़ी जैसे रानी रामपाल, सविता पूनिया और अन्य सितारे ट्रेनिंग करेंगे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिरकी ने कहा, “स्जोर्ड की वापसी से टीम को नई दिशा मिलेगी। हम विश्व कप क्वालीफायर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।” टीम के फैंस भी उत्साहित हैं, क्योंकि मरिज्ने का ट्रैक रेकॉर्ड शानदार है।

यह भी पढ़े : 2026 Candidates Tournament: विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए अगला चैलेंजर कौन? पूरी डिटेल यहाँ!

हरेंद्र सिंह की जगह लेंगे मारिन

पिछले साल दिसंबर में खराब नतीजों के चलते हरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हॉकी इंडिया ने एक बार फिर अपने पुराने भरोसेमंद चेहरे यानी सजोर्ड मारिन पर दांव लगाया है। मारिन ने 2021 में ‘व्यक्तिगत कारणों’ से पद छोड़ा था, लेकिन अब वे नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।

  • Chief Coach: Sjoerd Marijne
  • Analytical Coach: Matias Vila

Leave a Comment