India vs Japan U18 Hockey 2026 Match : जापान ने भारत को 2-4 से हराया, जानिए मैच का पूरा हाल

जापान के काकामिगाहारा (Kakamigahara) में खेले जा रहे U-18 Asia Cup 2026 के पूल ए  मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बड़ा झटका लगा है। । रविवार 31 मई 2026 को खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मेजबान देश जापान ने भारतीय टीम को 2-4 से हरा दिया। भारत की ओर से आशीष तानी और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल किए लेकिनवे टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। इस हार के बाद अब भारतीय टीम टूर्नामेंट में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

India vs Japan U18 Hockey 2026
जापान ने भारत को 2-4 से हराया, जानिए मैच का पूरा हाल

India vs Japan U18 Hockey 2026 Match Report

मैच की शुरुआत दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर के साथ हुई। भारत और जापान के खिलाड़ियों ने पहले क्वार्टर में मिडफील्ड में गेंद पर कब्जा करने के लिए जमकर संघर्ष किया। हालांकि, 15वें मिनट में जापान ने मैच का पहला गोल कर दिया और बढ़त हासिल कर ली। जापान के वातानाबे अत्सुहिरो ने पास दिया, और उनके कप्तान योशियोका माहिरो ने शानदार डाइविंग फिनिश लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी जापान का दबदबा देखने को मिला।। 20वें मिनट में फुजिवारा युमा ने भारतीय डिफेंस को छकाते हुए एक बेहतरीन बैकहैंड शॉट लगाया और स्कोर को 2-0 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की कोशिशें तेज कीं। 25 वे मिनट में भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। आशीष तानी पूर्ति ने इसे सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। हाफ-टाइम तक स्कोर 1-2 हो गया।

IND vs JPN U18 Hockey Score Card

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम के लिए शानदार रही। 32वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसने उनकी उम्मीदें बढ़ा दीं। जापानी गोलकीपर ने शुरुआती शॉट को तो रोक लिया, लेकिन जापानी डिफेंडर्स गेंद को क्लियर करने में नाकाम रहे। इसी बीच भारतीय कप्तान केतन कुशवाहा ने मुस्तैदी दिखाते हुए लूज बॉल को गोलकीपर के ऊपर से चिप कर दिया और मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

यह भी पढ़े : बच्चों को बास्केटबॉल कैसे सिखाएं? | Step-by-Step Basketball Guide for Youth PE

हालांकि, भारत की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। ठीक दो मिनट बाद 34वे मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे यासुई केंगो ने गोल में तब्दील कर जापान को फिर से 3-2 की बढत दिला दी। तीसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले 42वे मिनट मेंताकाहाशी आओने ने एक बेहतरीन फील्ड गोल दागकर जापान का स्कोर 4-2 कर दिया, जो अंत मे निर्णायक साबित हुआ। चौथे क्वार्टर में भारत ने कई हमले किए, लेकिन जापान की मजबूत डिफेंसिव लाइन को भेद नहीं पाए जिससे जापान की जीत पक्की हो गई।

गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची:

जापान की टीम ने मैच में कुल 4 गोल किए, जो इन मिनटों में आए:

  • योशियोका माहिरो (15′): इन्होंने मैच के 15वें मिनट में जापान के लिए पहला गोल किया।
  • फुजिवारा युमा (20′): इन्होंने मैच के 20वें मिनट मे जापान के लिए दूसरा गोल किया।
  • यासुई केंगो (34′): इन्होंने मैच के 34वें मिनट में जापान के लिए तीसरा गोल किया।
  • ताकाहाशी आओने (42′): इन्होंने मैच के 42वें मिनट में जापान के लिए चौथा गोल किया।

यह भी पढ़े : West Indies Women vs Pakistan Women: वीमेंस ट्राई-सीरीज 2026 में वेस्टइंडीज वीमेन ने पाकिस्तान को 25 रनों से हराया

भारतीय टीम ने मैच में कुल 2 गोल किए, जो इन मिनटों में आए:

  • आशीष तानी पूर्ति (25′): इन्होंने मैच के 25वे मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया।
  • केतन कुशवाहा (32′): इन्होंने मैच के 32वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल करके मैच को बराबरी पर लाया था।

Leave a Comment